गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर सेक्टर-29 स्थित ओपन एयर थिएटर में शहर के रंगकर्मियों ने एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर विभिन्न रंग समूहों से जुड़े कलाकारों ने भाग लेकर रंगमंच की वर्तमान स्थिति, दिशा और सामने आ रही चुनौतियों पर गंभीर मंथन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत रंगकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद नाट्य लेखन, आधुनिक रंगमंच में हो रहे प्रयोग, और दर्शकों को थिएटर से जोड़ने के उपायों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कलाकारों ने रंगमंच के विकास और संरक्षण के लिए अपने सुझाव भी साझा किए। गोष्ठी के दौरान गुरुग्राम प्रशासन, नगर निगम गुरुग्राम और कलाग्राम के सहयोग के लिए आभार जताया गया। साथ ही ओपन एयर थिएटर के बेहतर रखरखाव और एक सुसज्जित प्रेक्षागृह के निर्माण की आवश्...