मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में जुनून क्लब द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम फिएस्टा के दूसरे दिन बुधवार को कई प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम गुरुवार तक चलेगा।रंगमंच, टॉक शो (एक बिहारी), रंगबाजी, शास्त्रार्थ आदि प्रतियोगिताओं ने पूरे दिन परिसर को ऊर्जावान बनाए रखा। हील ट्विस्ट, ग्रूव्स, गैंगेस्टा, हीट द बीट जैसे नृत्य एवं संगीत कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम के सत्र में गायक आयुष पांडा की प्रस्तुति हुई। आयुष पांडा के गानों पर छात्र और शिक्षक खूब झूमे। कार्यक्रम के तहत मिस्टर और मिस फिएस्टा का भी चुनाव किया गया।प्राचार्य प्रो. एमके झा ने कहा कि फिएस्टा जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं रचनात्म...