पूर्णिया, जून 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रविवार को पूर्णिया शहर के रंगभूमि मैदान में युवाओं की टीम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें लगभग 40 से 50 किलो प्लास्टिक, कचरा एवं अन्य वेस्ट मटेरियल को एकत्र कर क्षेत्र की सफाई की गई। इस अभियान में टीम क्लीन पूर्णिया, जनमन पीपल्स फाउंडेशन, टुगेदर वी फाउंडेशन तथा शहर के कई जागरूक युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम क्लीन पूर्णियाँ पिछले चार सप्ताहों से लगातार प्रत्येक रविवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान चला रही है। इस पहल का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि शहरवासियों के बीच स्वच्छता, नागरिक जिम्मेदारी और सार्वजनिक स्थलों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना भी है। अभियान के दौरान यह भी देखा गया कि शहर के बीचों-बीच स्थित रंगभूमि मैदान में आवश्यकता के अनुरू...