सासाराम, फरवरी 28 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सियालदह गांव के मंदिर परिसर मे शुक्रवार की देर रात होली मिलन समारोह पंकज सिंह के देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ढोल, मजीरा, झाल आदि की पूजा करने के बाद सभी उपस्थित लोगो को अबीर लगाया गया। भक्ति रस, वीर रस व श्रृंगार रस के गीत गाकर श्रोताओ को डेहरी के कलाकारों ने मंत्रमुग्ध कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...