भदोही, फरवरी 26 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम में पूर्व की भांति इस वर्ष भी जगत जननी जगदंबा माता पार्वती के गौना पर कार्यक्रम होगा। बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति द्वारा प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक रंगभरी एकादशी महोत्सव का आयोजन 27 फरवरी की शाम छह बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर अनंत कोटि ब्रह्मांड नायक,देवों के देव महादेव बाबा बड़े शिव महाराज का दुग्ध, दही, घृत, मधु एवं शर्करा से पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात अबीर-गुलाल, भस्म, चंदन, इत्र एवं सुगंधित पुष्पों से बाबा भोलेनाथ का दिव्य एवं अलौकिक शृंगार किया जाएगा। शृंगार में गेंदा, गुलाब, कनेर, मदार, अलसी, धतूरा, कमल, रजनीगंधा, कुमुदिनी, बिल्व पत्र, शमी पत्र तथा स्वर्ण-रजत आभूषणों का विशेष प्रयोग किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को फूल-मालाओं, अशोक पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.