प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। रंगपर्व पर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सतर्क नजर आया। तीन से पांच मार्च के दौरान आकस्मिक स्थिति में एसआरएन अस्पताल में कुल 365 मरीजों का उपचार किया गया। पिछले तीन दिनों में होली के दौरान आंखों में रंग पड़ने से 60 तो त्वचा की एलर्जी होने से 40 से अधिक घायल मरीजों का उपचार किया गया। मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि पर्व की अवधि में मेडिसिन विभाग में 67 मरीज, ट्रॉमा सेंटर में 38 व इमरजेंसी ओपीडी में 260 मरीज पहुंचे।मरीजों में सर्वाधिक फूड प्वाइजनिंग के मामले देखने को मिले तो रंगों से एलर्जी, त्वचा में जलन, सड़क दुर्घटनाओं व नशे की स्थिति में गिरने की वजह से अस्पताल में आए। मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय (एमडीआई) के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र सिंह के अनुसार तीन से पांच मार्च तक आं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.