मोतिहारी, अगस्त 12 -- पताही,निसं। पुस्तकें ज्ञान का दीपक हैं और पुस्तकालय उस दीपक को जलाए रखने का स्थान होता है। उक्त बातें पीएमश्री उच्च विद्यालय जिहुली के एचएम अमरेंद्र कुमार ने रंगनाथन जयंती एवं पुस्तकालय दिवस के अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कही। विदित हो कि बुधवार को प्रसिद्ध भारतीय पुस्तकालय वैज्ञानिक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने भारत में पुस्तकालय विज्ञान के विकास और पुस्तकालयों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसी को लेकर प्रखंड के पीएमश्री उच्च विद्यालय जिहुली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: डिजिटल युग में भी पुस्तकालय की महत्ता कायम लाइब्रेरियन संजीव कुमार ने कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का स...