मुंगेर, जुलाई 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। साहिबगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी को लेकर हुए चर्चित आदर्श हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को जमालपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। जमालपुर आरपीएफ यार्ड पोस्ट की सतर्कता से आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि उसके साथ मौजूद तीन अन्य संदिग्ध मौके से फरार होने में सफल रहे। देर रात आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरपीएफ ने आरोपी को साहिबगंज नगर थाना की पुलिस टीम के हवाले कर दिया। दरसल, गुरुवार की देर शाम जमालपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ यार्ड पोस्ट के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव के नेतृत्व में नियमित गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफॉर्म और यार्ड के समीप चार युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- रंगदारी हत्याकांड का आरोपी सुशांत जमालपुर स्टेशन से गि...