गोपालगंज, फरवरी 14 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले की पुलिस ने शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर हत्या के प्रयास व रंगदारी समेत विभिन्न मामलों में 39 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने के बाद शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में चार, रंगदारी के मामले में एक, पुलिस पर हमले के मामले में एक, शराब के नशे में नौ, शराब तस्करी के मामले में छह, ट्रायल के वारंटी 10, विविध मामले में दो, 170 बीएनएसएस में पांच, 128 बीएनएसएस में एक को पकड़ा है। जिलेभर में हुई पुलिस की कार्रवाई में 49.6 लीटर देसी शराब और 1.98 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की गई है। कार्रवाई में पुलिस ने 13 वारंटों का निष्पादन किया है। जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में ए...