जहानाबाद, मई 10 -- अपहृता बरामद 301 लीटर देसी - विदेशी शराब जप्त, जावा महुआ किया नष्ट जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में की जा रही छापेमारी के क्रम में पिछले चौबीस घंटे के भीतर आठ लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें रंगदारी और साधारण अपहरण मामले के तीन आरोपित हैं।

गिरफ्तारी की जानकारी एक गैरजमानतीय वारंटी की गिरफ्तारी की गई है। चार लोगों को शराब बेचने और पीने के मामले में पकड़ा गया है। इस बीच कडोंना थाना के समीप शनिवार को एक कार पर लदी बड़ी मात्रा में केन बियर के साथ गिरफ्तार कार चालक गोलू कुमार को जेल भेजा गया। वह पटना के विद्यानगर बेऊर इलाके का निवासी है। शराब का धंधा करने के मामले में उसे पकड़ा गया है।

अतिरिक्त जानकारी रविवार को आधिकारिक तौर पर दी गयी जानकारी के अनुसार कड़ोंना थाने की पुलिस ने शनिवार...