गौरीगंज, मार्च 12 -- अमेठी। संवाददाता। मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार तड़के मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसके पास से .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एसएचओ विवेक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ बीती रात ऑपरेशन 'चक्रव्यूह' के तहत इसौली रोड पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कबाड़ व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी इसौली की ओर आने वाला है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाखा शिवपुर के पास घेराबंदी कर दी। भोर करीब पौने तीन बजे एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने मोटरसाइकिल मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.