बागेश्वर, अप्रैल 16 -- देवेंद्र, बागेश्वर। रंगदारी और धमकी के गंभीर मामले में आरोपी को कोर्ट से राहत नहीं मिली। जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर ने आरोपित गोपाल वनवासी उर्फ गोपाल राम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अभियोजन के अनुसार, आरोपी ने होटल स्वामी विक्रम सिंह दानू से पहले 40 हजार रुपये की मांग की थी, जिसे पीड़ित ने दे दिया। इसके बाद उसकी मांग बढ़ती गई और होटल को गिराने की धमकी देते हुए लगातार दबाव बनाया गया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी, जिससे पीड़ित और उसके परिवार में दहशत का माहौल बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.