सीवान, जून 9 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के मलिकपुरा गांव के एक व्यक्ति ने रंगदारी में 40 हजार रूपये नहीं देने पर मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पीड़ित आशीष कुमार के आवेदन पर रविवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने रंगदारी में नगद 40 हजार रूपये नहीं देने पर घेर कर मारपीट कर जख्मी कर देने तथा पॉकेट से 50 हजार रूपये निकाल लेने, मोबाइल एवं गले से सोने का चेन छीन लेने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में कौड़िया टोले फतेह राय के प्रदीप सिंह एवं भोला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...