धनबाद, अप्रैल 28 -- वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राजगंज के एक फैक्ट्री संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में दायर डिस्चार्ज पिटीशन की सुनवाई मंगलवार को एमपी एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत में हुई। इस दौरान धनबाद सांसद ढुलू महतो हाजिर नहीं थे। उनकी ओर से उनके अधिवक्ता ने प्रतिनिधित्व का आवेदन दिया था। इस मामले में राजगंज पुलिस ने ढुलू महतो, संटू महतो, आनंद शर्मा, सुखदेव महतो, केदार यादव, कमल कुमार पांडेय और रामेश्वर महतो के विरुद्ध राजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...