गोपालगंज, फरवरी 12 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के धतिवना स्थित अनामिका ट्रेडर्स के संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में एसपी विनय तिवारी ने बुधवार देर शाम दुकान पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एसपी ने लगभग एक घंटे तक दुकानदार मृत्युंजय सिंह उर्फ गुड्डू से घटना की पूरी जानकारी ली। सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के साथ तकनीकी सेल को भी जांच में लगाया गया है, ताकि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र निष्कर्ष निकाला जा सके। एसपी ने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.