मुंगेर, जून 20 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थाना क्षेत्र के निमिया टोला निवासी चंदन कुमार ने रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने तथा घर पर चढ़कर हंगामा करने का आरोप लगाया है। थाना को दिए आवेदन के माध्यम से चंदन कुमार ने बताया है कि वह राजेश सिंह की दुकान में कार्य करता है। 18 जून की शाम करीब 5:30 बजे दुकान से गोदाम की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के विन्देश्वरी यादव तथा लखीसराय जिले के अभयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघी बरियारपुर निवासी दुलारचंद यादव टेम्पो से पहुंचे और उसका रास्ता रोक लिया। दोनों आरोपितों ने उससे 50 हजार रुपये की मांग करते हुए पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी का आरोप भयवश वह अपने घर लौट आया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद उसका बड़ा भाई आरोपितों ...