रंगदारी मांगने वाले कथित 'बाबा गैंग' के छह बदमाश गिरफ्तार
संभल, मई 8 -- थाना जुनावई पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार को रंगदारी मांगने वाले 'बाबा गैंग' के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक बोलेरो बरामद की है। पुलिस के अनुसार गैंग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर लोगों में दहशत फैलाता था और धमकाकर रुपये वसूलता था। पुलिस लाइन बहजोई में प्रेसवार्ता में एएसपी दक्षिणी मनोज कुमार रावत ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बताया कि 6 मई को थाना जुनावई क्षेत्र के दफ्तरा हिमांचल गांव निवासी रामपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 'बाबा गैंग' के सदस्यों ने उनसे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने अंकित, अवधेश और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपियों में अंकित उर्फ दीपेंद्र पुत्र राकेश उर्फ जयवीर निवासी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.