कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नौबस्ता में प्लाट पर निर्माण कराने के लिए हिस्ट्रीशीटर भाइयों समेत तीन लोगों पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि विरोध पर हिस्ट्रीशीटरों ने धमकाया, पुलिस भी पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। जरौली फेस वन निवासी पीड़ित दीपक शुक्ला ने बताया कि उन्होंने पत्नी रश्मि के नाम पर 90 वर्गगज का एक प्लाट नेहरू स्मारक सहकारी आवास समिति से नौबस्ता में खरीदा था। जिसका दाखिल खारिज कराने के बाद दो साल पहले बाउंडरी भी करवा दी। आरोप है कि बीती चार फरवरी को वह प्लाट पर निर्माण करवा रहे थे तभी चंदीपुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर भाई कमल व विमल तिवारी और आशीष दुबे आ धमके। उन्होंने प्लाट पर निर्माण कराने के लिए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इनकार पर आरोपितों ने गाल...