भागलपुर, मई 11 -- लक्ष्मीपुर से अमरेंद्र सिंह की रिपोर्ट रंगदारी मांगने के आरोप में मड़ैया पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम बमबम मिश्रा साकिन कर्णपुर थाना लक्ष्मीपुर जिला जमुई बताया जाता है। जिसे स्थानीय कानूनी प्र्त्रिरया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बमबम मिश्रा की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ के सहयोग से लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस बीते रात हीराम्बा गांव से किया था। जानकारी के अनुसार मड़ैया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि योगेंद्र साह ने दो माह पूर्व बमबम मिश्रा और उसके भाई टनटन मिश्रा पर रंगदारी मांगने को लेकर लक्ष्मीपुर थाना में केश दर्ज कराया था। इस मामले में हाल में ही टनटन मिश्रा को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। बताया जाता है कि उप मुखिया द्वारा योजना की जानकारी मांगने को ल...