मुरादाबाद, मई 29 -- कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया। रंगदारी न देने पर जान से मारने के लिए आरोपी योजना बना रहा था। आरोपी को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया। रुस्तमनगर सहसपुर के इब्नेहसन पुत्र मेहंदी हसन ने 21 नवंबर को मुकदमा दर्ज कराया कि गांव का ही जाहिद पुत्र जमील जिस पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी उन्हें लगातार धमका का रंगदारी मांग रहा था। रंगदारी देने से मना करने पर जान से मारने की योजना भी बना रहा था। इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी जाहिद पुलिस गिरफ्त से फरार था, लिहाजा टीम का गठन करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास तमंचा भी बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी पर रेप ,गैंगस्टर सहित आर्म्स एक्ट के मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

ह...