सहारनपुर, मार्च 9 -- देवबंद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अहसान राव ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर उससे रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।भाजपा नेता अहसान राव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देवीकुंड रोड निवासी सुधीर ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर लोगों से अवैध वसूली करता है। आरोप है कि सुधीर व उसके एक साथी ने कुछ दिन पहले उससे रंगदारी मांगी थी और न देने पर समाज में उसकी छवि खराब करने व जान से मारने की धमकी दी थी। इसी के चलते आरोपी सोशल मीडिया पर बेबुनियाद वीडियो डालकर उसकी छवि खराब कर रहा है। राव अहसन ने तहरीर में आरोपी से जान माल का खतरा बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.