चंदौली, मार्च 14 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज निवासनी खुशबू किन्नर को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह सकलडीहा-चंदौली ओवरब्रिज के समीप से स्कार्पियो से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार उसके घर बम ब्लॉस्ट करने वाले आरोपियों के परिजनों से रंगदारी और हाइवे जाम करने का आरोप है। बम ब्लॉस्ट के आरोपियों के परिजनों ने मुख्यमंत्री से जांच कराने की मांग की थी। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद खुशबू किन्नर के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। वही गिरफ्तारी के बाद मोहरंगज में संभावित हंगामा के मद्देनजर दर्जनों पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए है।क्षेत्र के मोहरगंज में बीते 21 दिसंबर की रात खुशबू किन्नर के घर के पिछले हिस्से में बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमे पुलिस को सड़क से लेकर घर तक जिलेटिन तार बरामद हुआ था। बम ब्लास्ट मे...