रंगदारी मांगने एवं अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कटिहार, जुलाई 10 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी थाना क्षेत्र के बकिया सुखाय दियारा में रंगदारी मांगने एवं अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में कटिहार जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूर्व में भी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस अब शेष फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि बकिया दियारा निवासी फूलो यादव 48 वर्ष ने बरारी थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि आठ लोगों ने घटना से चार दिन पहले उनसे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी की रकम नहीं देने पर 12 दिसंबर 2025 की रात करीब नौ बजे सभी आरोपितों ने उनके घर को चारों ओर से घेर लिया।आवेदन के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.