बहराइच, फरवरी 28 -- बहराइच, संवाददाता। सुजौली के बरखड़िया के नई बस्ती प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका से रंगदारी न मिलने पर उसे व उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोपी को नामजद कर केस दर्ज कराया है। गोंडा जिले के परसपुर थाने के पूरे धिरजा मिश्र गांव निवासनी विनीता पांडेय पुत्री रामदत्त पांडेय सुजौली थाने खे बरखड़िया के नई बस्ती प्राथमिक विद्यालय में शिक्षका के पद पर तैनात है। वह मौहरवां में विधालय के पास किराए के मकान में अपने छोटे बच्चे के साथ रह रही है। नई बस्ती निवासी प्रमोद आर्या उनकी झूठी शिकायते कर परेशान कर रंगदारी मांगता है। फिर शिकायत गलती से हो गई थी, कहकर रंगदारी वसूलता है। फिर शिकायत कर परेशान करता है। रंगदारी न मिलने पर उन्हे व उनके बच्चे को जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता की दी गई नामजद तहरीर ...