इटावा औरैया, मई 27 -- इटावा। शहर के लुहन्ना चौराहे के पास स्थित ओम नवजीवन हॉस्पिटल में रंगदारी न देने पर तोड़फोड़ और पथराव किए जाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद समेत 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैनपुरी के भोगांव निवासी और अस्पताल के मैनेजर मनोज कुमार दिवाकर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम चौगान निवासी अनिल राजपूत अस्पताल संचालक डॉ. शिवओम वर्मा से लंबे समय से हर माह रंगदारी मांग रहा था। अप्रैल में मांग पूरी न होने पर आरोपी रंजिश मानने लगा। आरोप है कि 25 अप्रैल की रात करीब एक बजे अनिल राजपूत ने शराब के नशे में अस्पताल के बाहर खड़ी कार में अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने जातिसूचक गालियां दीं और फोन कर अन्य लोगों को बुल...