खगडि़या, अप्रैल 16 -- बेलदौर। एक संवाददाता दिघौन पश्चिमी टोला निवासी मोहम्मद सिराज ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के मोहम्मद जमशेद को नामजद अभियुक्त बनाते हुए स्मैक पीने के नाम पर एक हजार रुपये रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर देसी कट्टा लेकर खदेड़ने की शिकायत की है। घटना बुधवार के दोपहर की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक वह बकरी खस्सी खरीद बिक्री करने का कार्य करता है। घटना के समय नामजद स्मैक पीने के लिए एक हजार रुपये की मांग की जिसे नहीं देने पर उसने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर उसे सुरक्षित निकाल कर थाना पर लाया जहां उसने पुलिस से इसकी लिखित शिकायत की। इधर शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.