रांची, मार्च 28 -- रांची। रांची के न्यू नगर बांधगाड़ी निवासी नरेश कुमार ने रंगदारी देने से इंकार किया तो बदमाश ने उन्हें जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार की है। इस संबंध में नरेश कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नरेश ने बताया कि शुक्रवार को वह बांधगाड़ी में टहल रहे थे। इसी दौरान बदमाश ने उनसे दस हजार रुपए रंगदारी मांगी। इंकार करने पर धारदार हथियार से मारकर उनका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...