सीतामढ़ी, मार्च 30 -- परिहार। थाना क्षेत्र के सरदलपट्टी गांव में रंगदारी नहीं देने पर कुछ लोगों ने 28 मार्च की रात ईंट-भट्ठा संचालक के घर में घुसकर लाखों रुपए और जेवर लूट लिए। इस दौरान बदमाशों ने मारपीट भी की। ग्रामीण के जुटने पर सभी बदमाश भाग निकले। इस दौरान ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित रामबाबू यादव ने एफआईआर कराई है। जिसमें रत्नेश, रितेश, रोहित, रिशु कुमार व रजनीश के अलावा दो अज्ञात को नामजद किया है।एफआईआर में बताया है कि रिशु दो लाख रुपए रंगदारी की मांग कर रहा था। नहीं देने पर 28 मार्च की रात करीब सभी आरोपी 15-20 आदमी के साथ घर में धावा बोल दिया। आरोपी आवेदक के घर से पांच लाख रुपये नकद और 15 ...