रंगदारी नहीं देने पर तोड़ दिया घर, मामला दर्ज
जमशेदपुर, जून 30 -- मानगो की एक महिला ने गौड़ बस्ती निवासी युवक और उसके साथियों पर पांच लाख रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी देने तथा रंगदारी नहीं देने पर मकान को ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। मानगो के मंदिर-मजार गली, गुरुद्वारा रोड स्थित किराए के मकान में रहने वाली लक्ष्मी महतो ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उनके पति दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि बेटा ऑटो-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। वर्षों की मेहनत और बचत के बाद परिवार ने उलीडीह के शांतिनगर में मकान बनाया था। गौड़ बस्ती निवासी रविन्द्रनाथ गौड़ काफी समय से परिवार पर पांच लाख की रंगदारी देने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि वह मकान खाली करने की धमकी देता था और विरोध करने पर जान से मारने की बात कहता था। महिला का कहना है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.