गुड़गांव, मई 3 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। गांव आसलवास में 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर एक बदमाश ने ट्रांसपोर्टर कार्यालय पर तोड़फोड़ की। पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद ट्रांसपोर्टर का परिवार दहशत में है। गांव आसलवास के ट्रांसपोर्टर राजेश ने कसौला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह गांव में राजेश इंटरप्राइजेज के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाता है। रात के समय कार्यालय में सो जाता है। कुछ दिन पहले एक बदमाश धर्मेन्द्र ने उससे 50 हजार रुपये प्रति माह रंगदारी देने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- व्यापारी और किसान को अधमरा कर लूटा, दहशत उसने डरकर आठ हजार रुपये दे दिए। इसके बावजूद वह हर महीने रुपये की मांग करने के लिए धमकाने लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.