रांची, अप्रैल 2 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पाली में जमीन की चहारदीवारी गिराने के मामले में गुरुवार को आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओरमांझी निवासी आफताब अंसारी (पिता कयुम अंसारी) ने पाली में 1.52 एकड़ जमीन खरीदी है। उक्त जमीन पर करीब 77 हजार रुपये की लागत से बाउंड्री कराई जा रही थी। एक तरफ का काम पूरा होने के बाद जब मजदूर और लोग वापस चले गए, उसी दौरान आरोपियों ने पहुंचकर चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। आरोपियों में अरसद अंसारी, मुस्ताक अंसारी, साहिद अंसारी, यासिर अंसारी, तौफिक अंसारी, मतिम अंसारी, उल्फत अंसारी और जमील अंसारी के नाम शामिल हैं। पीड़ित आफताब अंसारी ने बताया कि फरवरी माह में भी आरोपियों द्वारा चहारदीवारी गिराई गई थी और रंगदारी की मांग की गई थी। उस समय भी उन्होंने रातू थाना को इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.