देवघर, दिसम्बर 28 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांव में रंगदारी की मांग को लेकर मारपीट छिनतई को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़ित अशोक मिश्रा ने आरोप लगाया है कि घटना के समय उनका पुत्र कुंदन कुमार मिश्र घर पर काम कर रहा था। उसी दौरान देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाबनबीघा निवासी विशाल राम और प्रमिला देवी आठ-दस अज्ञात लोगों के साथ पारंपरिक हथियारों से लैस होकर चहारदीवारी के अंदर जबरन प्रवेश कर गए। आरोपियों ने गाली-ग्लौज करते हुए देवघर नगर थाना निवासी सब्बीर मियां व सिराजुद्दीन अंसारी के नाम पर पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग की। रंगदारी देने से इंकार करने पर आरोपियों ने कुंदन कुमार मिश्र के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उसकी जेब से एक हजार आठ सौ रुपए छीनकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.