मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मिश्रौलिया चौक पर दबंगों ने रंगदारी देने से इनकार करने पर किराना दुकानदार से मारपीट की। दुकानदार की कनपटी में हथियार भिड़ाकर दुकान में लूटपाट की। गल्ला से 1.54 लाख रुपए निकाल लिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जख्मी दुकानदार रमेश कुमार सीएचसी में भर्ती कराया। मामले को लेकर जख्मी रमेश कुमार ने गुरुवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें हरपुर जुनेदा निवासी सूरज राय, रॉकी उर्फ बउआ समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 जनवरी की शाम दुकान पर बैठा था। इस दौरान कुछ ग्राहक पहुंचे, जिन्हें सामान दे रहे थे। इसी बीच सभी आरोपित आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर कहा कि रंगदारी देने को कहा था, अभी तक नहीं मिला है। इसके बाद सूरज राय ने कनपटी हथियार भिड़ा...