मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर। सदर थाना के खबड़ा रेलवे गुमटी के निकट जनरल स्टोर के दुकानदार से गुरुवार को मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दुकानदार शशिभूषण व उसके पुत्र चंदन कुमार ने इसको लेकर सदर थाने में शिकायत की है। पड़ोस के ही एक दबंग व उसके पुत्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया है कि दोनों आरोपित पिता-पुत्र हर माह रंगदारी में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि आपसी विवाद का मामला सामने आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...