दुमका, दिसम्बर 2 -- दुमका, प्रतिनिधि।5 लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने पर राधिका होटल में रविवार की देर रात में अपराधियों ने तांडव मचाते हुए चार राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। एक दर्जन से अधिक अपराधी स्कार्पियो एवं अन्य चारपहिया वाहन में सवार होकर होटल आए थे। अपराधियों ने संचालक, संचालक के भतीजा व होटल के कर्मियों के साथ मारपीट भी की। हालांकि फायरिंग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। राधिका होटल दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत कुसुमडीह में है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बाद में एसडीपीओ विजय कुमार भी पहुंचे। एसडीपीओ ने भी घटना की पूरी जानकारी ली और जांच पड़ताल किया। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरे में फायरिंग करने की घटना कैद हो गई है। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.