बागपत, जनवरी 24 -- बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव में हिस्ट्रीशीटर प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या के मामले में कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका के पिता और पांच अन्य लोगों ने समझौते का दबाव बनाते हुए उसके भाई से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और फायर झोंकने के मामले में पुलिस ने इस मामले में कुख्यात बदमाश के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। ढिकौली निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उसके भाई प्रवीण उर्फ बब्बू की पूर्व प्रधान जय कुमार के घर पर 28 अक्टूबर 2024 को गोली मारकर व धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई थी। कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका व उसके छह साथियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की थी। उक्त मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। जिसमें गवाह धनपाल की गवाही शुरू हो चुकी है। बताया कि गत 20 जनवरी की सुबह...