धनबाद, मई 4 -- धनबाद। जान मारने का भय दिखा का रंगदारी मांगने के एक आपराधिक मामले में आरोपी रोशन कुमार उर्फ कारू को न्यायालय से नियमित जमानत मिल गई। मामले में आरोपी की ओर से अधिवक्ता डेविड उर्फ ए सरकार ने पैरवी की। बचाव पक्ष की दलीलों पर विचार करते हुए न्यायालय ने आरोपी को नियमित जमानत दी। मामला सिंदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा हुआ है। आरोपी पर सरकारी शराब दुकान के मालिक जितेंद्र पटेल ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसने ने उनकी दुकान के कर्मचारी के साथ मारपीट की तथा मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...