जमशेदपुर, मई 12 -- जमशेदपुर। रंगदारी के लिए फायरिंग करने का आरोपी राजपाल सिंह उर्फ गोल्डी ने मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सरेंडर कर दिया। गोल्डी के अदालत में पेश नहीं होने के कारण गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता विद्या सिंह ने बताया कि बिरसानगर पुलिस ने 2024 में गोल्डी के खिलाफ रंगदारी और फायरिंग का मामला दर्ज किया था। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद हुई थी। इधर कोर्ट में सरेंडर होने के बाद गोल्डी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...