एटा, जुलाई 3 -- मुस्लिम युवती पर रंगदारी मांगने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में शुक्रवार को दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया और उनके बयान दर्ज किए गए है। लड़की के भाई ने लड़के के आरोपों से इंकार किया है। वहीं लड़के का कहना है कि उसे फंसाने के लिए धर्मातंरण, रुपये मांगे जा रहे है। सीओ मामले की जांच कर रहे है। कोतवाली अलीगंज के एक गांव निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाए हैं कि गांव की एक मुस्लिम युवती ने पहले उससे प्रेम संबंध बनाए। इसी दौरान युवती ने स्वयं उसके साथ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो तैयार कर लिए। अब उन्हीं फोटो-वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे 20 लाख रुपये की मांग कर रही है। रुपये न देने पर उसे बलात्कार के मुकदमें में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। युवक का यह भी आरोप था कि युवती ...