पाकुड़, मार्च 23 -- ​पाकुड़, प्रतिनिधि । मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 13 साल पुराने रंगदारी और लूट के मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ​मामला वर्ष 2013 का है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और पैसे लूटने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया था। लंबे समय से ये आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे, जिसके बाद न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध वारंट निर्गत किया गया था। ​थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ग्राम अमदाबाद से राम रजवार,​ लड्डू रजवार, ​मोगलु रजवार,​ हनीफ रजवार को धर दबोचा, सभी अभियुक्तों की चिकित्सकीय जांच कराई गई और उन्हें आवश्यक कागजी कार्रवाई...