रंगकर लाल बनाया जा रहा पांच हजार किलो आलू जब्त
कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर। खाद्य विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर आलू को रंगकर बेचने का भंडाफोड़ किया हैं। बिल्हौर के कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार को खाद्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। कोल्ड स्टोरेज में आलू को हानिकारक लाल रंग से रंगा जा रहा था। मौके पर खाद्य विभाग की टीम को हानिकारक सीमेंट कलर फार फ्लोर बरामद हुआ। टीम ने पांच हजार किलो आलू को जब्त किया हैं। चार सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। नेपाल और पूर्वांचल में लाल रंग के आलू की डिमांड अधिक होने की वजह से वहां पर भेजा जाता है। इससे कारोबारियों को कानपुर से कई गुना लाल आलू के दाम मिलते हैं। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने बिल्हौर तहसील में स्थित अनुज कोल्ड स्टोरेज और एम्पा कोल्ड स्टोरेज में छापेमारी की। मौके पर टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.