भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साहित्यिक संस्था साहित्य सफर की ओर से सोमवार को नयाबाजार स्थित चित्र कला कुटीर में साहित्यकार व रंगकर्मी संतोष ठाकुर अनमोल की अध्यक्षता में रंगकर्मी हबीब तनवीर की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने रंगकर्मी हबीब तनवीर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संतोष ठाकुर अनमोल ने कहा कि हबीब तनवीर मिट्टी से जुड़े एक बेहतरीन रंगकर्मी और नाट्य लेखक थे। मौके पर अजय शंकर, देवेंद्र कुमार, प्रेम कुमार प्रिय, रंजन कुमार राय, गोपाल महतो, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...