लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि संस्था की ओर से अब बस भी करो यार का संस्कृत में अनुवादित नाटक अधुना अलम् अतिभाषणेन् भो नाम से मंचन बौद्ध शोध संस्थान किया गया। मुन्नी देवी देवी के निर्देशन में मंचित नाटक से शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाया गया।कहानी में दिखाया गया कि स्कूल में सरकारी आदेश आया है कि स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेल - कूद वगैरह की प्रतियोगिता होनी है। प्रधानचार्य सभी को एक - एक करके बतलाते हैं कि किसको कौन से प्रतियोगिता करवानी है। साथ ही ये कहकर चले जाते हैं कि आप लोग ये प्रतियोगिताएं दो से तीन दिन में करवा दें। सभी अध्यापक विचार-विमर्श करते हैं कि इन प्रतियोगिताएं में जो टेंट और साउंड, बच्चों के फ़ूड पैकेट और पानी, मोमेंटो आदि पर जो खर्चा आएगा उसमें अपना कमीशन कित...