अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़। किवानीस क्लब ऑफ अलीगढ़ ज्वेल्स के तत्वावधान में होली मिलन समारोह 2026 का आयोजन किया। रंगों के इस पर्व को आध्यात्मिकता, संस्कृति और पारिवारिक स्नेह के रंगों से सजाकर यादगार बनाया। कार्यक्रम में वृंदावन की टीम के प्रस्तुत भजन, संगीत और महारास विशेष आकर्षण रहे। ठाकुरजी महाराज के आलौकिक दिव्य स्वरूप के दर्शन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। फूलों की होली ने उपस्थित सभी सदस्यों को ब्रज की पावन भूमि का अनुभव कराया। भजनों की मधुर धुनों पर जब परिवारजन एक साथ झूम उठे, तो पूरा परिसर प्रेम, उल्लास और एकता के रंगों में रंग गया। अध्यक्ष अंकित गुप्ता, सचिव अंशुमन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...