गुड़गांव, मार्च 1 -- गुरुग्राम। होली को लेकर बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। सदर बाजार में तरह-तरह की मिठाईयां देखने को मिल रही है, लेकिन सबसे ज्यादा लोग गुजिया की खरीदारी कर रहे हैं। सदर बाजार से लेकर सेक्टरों, कॉलोनियों की छोटी दुकानों तक रंग-बिरंगी पिचकारी, गुलाल, अबीर, मुखौटे और होली से जुड़े सजावटी सामानों की दुकानें सज गई हैं। सुबह से देर शाम तक बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। इसमें इलेक्ट्रिक पिचकारी और केसर गुजियों की मांग अधिक देखी गई। कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। लोग नए वस्त्रों की खरीदारी के साथ बच्चों के लिए आकर्षक पिचकारी और रंगीन मुखौटे ले रहे हैं। बच्चों में कार्टून थीम वाली पिचकारी और अलग-अलग डिज़ाइन के मुखौटों की खास मांग है। वहीं युवाओं के बीच हर्बल गुलाल ...