गढ़वा, दिसम्बर 12 -- रंका। भाजपा के सांगठनिक चुनाव में रंका उत्तरी मंडल के अध्यक्ष के तौर पर बसंत प्रसाद गुप्ता को जिम्मेदारी मिली है। रंका प्रखंड में भ्रष्टाचार और जनहित के मामलों में मुखर रहने वाले बसंत को दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। बसंत के मनोनयन पर वरिष्ठ नेता दीनबंधु पाण्डेय, सच्चिदानंद तिवारी, बलराम पाण्डेय, पूर्व जिला पार्षद मुरारी, कमल पाण्डेय, रवि कुमार चप्पू, सुनील माली ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...