गढ़वा, मई 28 -- रंका। तक्कू शाहदाता की मजार के प्रांगण में शांति और सौहार्द के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोग तक्कू शाहदाता की मजार पर जाकर दुआ मांगी। यहां एसडीओ मोहम्मद परवेज आलम ने भी नमाज अदा की। इस मौके पर उन्होंने बकरीद शांति और सौहार्द से मनाने की अपील की। खुशियां एक- दूसरे से बांटने को कहा। प्रखंड के खपरो ईदगाह, सोनपुरवा, मानपुर, दौनादाग, बांदु, चूत्तरू, कटारा में भी अकीदत के साथ पर्व मनाया गया। त्योहार को लेकर सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनात थी। यह भी पढ़ें- ईदगाह पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की गई तैनाती यह भी पढ़ें- शांति और सौहार्द पूर्वक मना बकरीद यह भी पढ़ें- शांति,सद्भाव के साथ मना बकरीद, प्रशासन चौकस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...