बाराबंकी, जून 27 -- बाराबंकी। यौम-ए-आशूरा के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में गम और अकीदत के साथ ताजियों के जुलूस निकाले गए। सुबह से शुरू हुआ जुलूसों का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। शहर से लेकर देवा, रामनगर, सुबेहा, सिद्धौर, सफदरगंज और जैदपुर सहित विभिन्न कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों अकीदतमंदों ने जुलूसों में शिरकत की। पूरे दिन या हुसैन...या हुसैन की सदाओं से माहौल गूंजता रहा, जबकि नौहाख्वानी, सीनाजनी और मातम के जरिए कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। शहर में कटरा स्थित मीर मासूम अली के इमामबाड़े से निकला मुख्य ताजिया जुलूस सिटी चौकी, घंटाघर, धनोखर और निबलेट तिराहे से होकर कर्बला पहुंचा। देवा रोड स्थित मौलाना गुलाम अस्करी हॉल, बेलहरा हाउस और लाइनपुरवा से निकले ताजिए भी मुख्य जुलूस म...