दरभंगा, मई 9 -- पवन झा,मनीगाछी। नेहरा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के गैना गांव निवासी मो. इम्तियाज को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शुक्रवार को थाने में आवेदन देकर अपनी नाबालिग लड़की का अपहरण करने, शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने तथा शादी से इनकार करने का आरोप मो. इम्तियाज पर लगाया। साथ ही इसमें सहयोग करने के लिए युवक के परिवार के अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. इम्तियाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। लड़की की मेडिकल जांच करायी गयी और 183 के बयान के लिए न्यायालय में उपस्थापन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...