औरंगाबाद, अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश के मेरठ की एक युवती के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना के हसौली निवासी हर्ष कुमार के रूप में की गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मेरठ की रहने वाली युवती की जान पहचान हसौली निवासी हर्ष कुमार से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद उक्त युवक ने युवती के साथ यौन शोषण किया था। युवती के द्वारा इस आशय का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शनिवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। रविवार को छापेमारी करते हुए आरोपित युवक हर्ष कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...